नौकरी देंगे तभी तो होगी शादी"गोपालगंज में बोले तेजस्वी, भाजपा पर साधा निशाना

नौकरी देंगे तभी तो होगी शादी"गोपालगंज में बोले तेजस्वी, भाजपा पर साधा निशाना


 YouTube video link....https://youtu.be/1luIXmdYV0U

**"नौकरी देंगे तभी तो होगी शादी" – गोपालगंज में बोले तेजस्वी, भाजपा पर साधा निशाना**  


गोपालगंज: बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को गोपालगंज के बरौली प्रखंड स्थित छोटका बढ़ेया गांव में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को अगर नौकरी नहीं मिली, तो उनका विवाह कैसे होगा? उन्होंने सीधे तौर पर कहा – *"हम चाहते हैं युवाओं को नौकरी देना, तभी न होगी शादी।"*  


तेजस्वी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह मंदिर-मस्जिद के मुद्दे उठाकर युवाओं को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब किसी युवा पर केस हो जाता है, तो उसका जीवन बर्बाद हो जाता है। हमारी सरकार बनी तो हम डोमिसाइल नीति लागू करेंगे और बिहार के युवाओं को नौकरी और रोजगार के बेहतर अवसर देंगे।  


उन्होंने कहा कि बिहार आज भी बेरोजगारी, पलायन और गरीबी के मामले में नंबर वन है। 20 सालों से सरकार सत्ता में है, लेकिन समस्याएं वहीं की वहीं हैं। महंगाई पर तंज कसते हुए तेजस्वी बोले कि सिलिंडर के दाम धीरे-धीरे बढ़ाए जा रहे हैं, ताकि जनता को पता भी न चले और जेब पर बोझ बढ़ता जाए।  


तेजस्वी ने गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह को ये तक नहीं पता कि कौन कब विधायक बना। भाजपा के बड़े नेता गलत जानकारी दे रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं।  


वक्फ संपत्ति विवाद पर भी तेजस्वी ने खुलकर कहा कि अगर कोई अपनी संपत्ति दान देना चाहता है तो इससे दूसरों को दिक्कत क्यों? सरकार मंदिर-मस्जिद के नाम पर लोगों को आपस में बांट रही है।  


दूसरी ओर जदयू नेताओं ने तेजस्वी यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। जदयू के वरिष्ठ नेता और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि तेजस्वी अहंकार में डूबे हुए हैं और जनता चुनाव में उनका घमंड चूर-चूर कर देगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को सिर्फ सत्ता की चिंता है, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल जनता की सेवा में लगे हैं।  


शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार काम कर रही है। कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रह जाए, इसके लिए गांव-गांव में अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।  


तेजस्वी यादव के इस बयान से साफ है कि वे युवाओं के मुद्दों को लेकर भाजपा पर हमलावर हैं और रोजगार को चुनावी एजेंडा बनाने में जुटे हैं। वहीं, सत्ताधारी गठबंधन उन्हें घमंडी और सत्ता-लोलुप बता रहा है। बिहार की राजनीति अब स्पष्ट तौर पर युवाओं, रोजगार और धार्मिक ध्रुवीकरण जैसे मुद्दों पर केंद्रित होती नजर आ रही है। अब देखना यह होगा कि जनता किसे अपना समर्थन देती है – वादों को या अब तक के काम को।

0 Response to "नौकरी देंगे तभी तो होगी शादी"गोपालगंज में बोले तेजस्वी, भाजपा पर साधा निशाना"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article